Random Writings
Welcome to my blog, where I'll be sharing a variety of poetry on a range of topics. Here, you'll find original works on everything from love, loss, and relationships to nature, politics, and social issues. Poetry has always been a way for me to express my thoughts and emotions, and I'm excited to share my words with you. I hope my writing inspires you to reflect, feel, and connect with the world in new and meaningful ways. Thank you for joining me on this journey.
उम्मीद पर दुनिया कायम है
ये कौन है
जवानियां लुटा रहा
ये कौन है, जो देश पे
जिन्दगानियां लुटा रहा
अपनी खुशी को छोड़ के
कुरबानियां जुटा रहा
जज़्बे में इनके दम हैं
माटी ही इक सनम है
माटी का कर्ज जान के
उधारियां चुका रहा
अपनी खुशी को छोड़ के
कुरबानियां जुटा रहा
सीने में इनके ललक है
खतरों की इनको भनक है
ऑंखों में ऑंखें डाल के
गुस्ताखियाँ जता रहा
अपनी खुशी को छोड़ के
कुरबानियां जुटा रहा
ये कौन है, जो देश पे
जवानियां लुटा रहा
ये कौन है, जो देश पे
जिन्दगानियां लुटा रहा
अपनी खुशी को छोड़ के
कुरबानियां जुटा रहा
-प्रशान्त सेठिया
